बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भलुआनी थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर निवासिनी रोशनी देवी पत्नी राम हित अपने नाम से अंकित खतौनी मौजा बारा दीक्षित के गाटा संख्या 170 व 171 के तीसरे हिस्से का बैनामा करने तहसील पहुंची, जहां इन्होंने लक्ष्मीपुर निवासी राम प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष सिंह को 405 एयर भूमि का बैनामा किया।
रजिस्ट्री आफिस में बैनामा करते समय सह खातेदार मोहन पुत्र बालक दुसाध निवासी बारा दीक्षित व उनके परिवार की अन्य सदस्य व महिलाएं बैनामा रोकने के लिए शुक्रवार की अपराह्न रजिस्ट्रीऑफिस पहुंच गई, और रोशनी देवी बैनामे का जमकर विरोध करने लगीं। मोहन व इनके परिजनों का विरोध देख क्रेता पक्ष के कुछ लोग रजिस्ट्री ऑफिस से विरोध करने वालों को भगाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते क्रेता और सह खातेदार में जमकर हाथापाई व मार-पीट होने लगा। उधर उप निबंधक रामेश्वर प्रसाद गोंड ने बैनामा की कार्रवाई संपन्न कर दी। उधर विवाद होता देख कुछ लोग विक्रेता रोशनी को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये।
जबकि सह खातेदार के परिजनों और महिलाओं को कुछ अराजक तत्वों द्वारा जमकर मारा पीटा गया, महिलाओं का आरोप है कि उनके मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी ले लिया गया।जिसकी शिकायत मोहन प्रसाद ने प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह को दी गई तहरीर में की है और प्रार्थी की जमीन को जबरदस्ती राजेश सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह बैनामा करा रहे हैं और 10 से 12 की संख्या में लोग हम लोगों को और परिवार की महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिये है।सहखातेदार मोहन की सूचना पर उपनिरीक्षक मदनमोहन मिश्रा हमराहियों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और उपनिबंधक से मुलाकात पर घटना की जानकारी हासिल की।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…