गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सिपाही पंकज कुमार के साथ हुई घटना को लेकर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट आक्रोशित हो गया है। अध्यक्ष, मंत्री और पूरा अधिवक्ता समुदाय ने एसएसपी से मुलाकात कर सिपाही पंकज को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दे दी है। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसएपी को अपना मांगपत्र सौंपा। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष एडवोकेट भानु पाण्डेय ने कहा कि वो डॉक्टर सामान्य रूप से डॉक्टर नहीं है वो डकैत है, उसके डकैती से आम जनता भी लोग पीड़ित है, लेकिन किसकी आवाज़ नही निकल पा रही है। पंकज के साथ अब सभी लोग इकट्ठा हो रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बार एसोसिएशन के 12000 सदस्य यह मांग करते हैं कि, डॉक्टर अनुज सरकारी का लाइसेंस रद्द कर अविलंब मुकदमा दर्ज करें। यदि डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो हम सभी अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय गेट के समक्ष धरना देंगे और हर हाल में सिपाही पंकज को न्याय दिला कर रहेंगे। भानु पांडे ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार हमारे पास आता है तो उसकी पैरवी हम लोग निःशुल्क करेंगे, उसका बेल कराएंगे उसे न्याय दिलाएंगे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…