पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान ।

सभी थाना प्रभारियों /थानाध्यक्ष द्वारा बैंक, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प आदि की अभियान के तहत की गयी चेकिंग ।

सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक के साथ-साथ एटीएम एवं ग्राहक -सेवा केंद्र तथा पेट्रोल पंप की भी चेकिंग की गयी ।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया ने समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को आदेशित किया कि जिले के विभिन्न बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, ए.टी.एम. और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए । इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को बनाए रखना, और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़ाना ।अभियान के तहत सभी थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंक, ए.टी.एम. और ग्राहक सेवा केंद्रों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों की चेकिंग की गई। अभियान में पुलिस ने विशेष ध्यान केंद्रित किया कि बैंक और ए.टी.एम. के आसपास किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ न हों। इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरों ठीक से कार्य कर रहे है।

देवरिया पुलिस ने इस अभियान में विशेष रूप से स्थानीय लोगों को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है ।

पुलिस प्रशासन ने यह भी अपील की है कि अगर किसी को इन स्थानों पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से अवगत हों, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें । नागरिकों का सहयोग इस प्रकार के अभियानों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

3 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

4 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

5 hours ago