पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान ।

सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक के साथ-साथ एटीएम एवं ग्राहक -सेवा केंद्र तथा पेट्रोल पंप की भी चेकिंग की गयी ।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया ने समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को आदेशित किया कि जिले के विभिन्न बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, ए.टी.एम. और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए । इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को बनाए रखना, और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़ाना ।

अभियान के तहत सभी थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंक, ए.टी.एम. और ग्राहक सेवा केंद्रों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों की चेकिंग की गई। अभियान में पुलिस ने विशेष ध्यान केंद्रित किया कि बैंक और ए.टी.एम. के आसपास किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ न हों। इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे ठीक से कार्य कर रहे है।

देवरिया पुलिस ने इस अभियान में विशेष रूप से स्थानीय लोगों को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है ।

पुलिस प्रशासन ने यह भी अपील की है कि अगर किसी को इन स्थानों पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से अवगत हों, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें । नागरिकों का सहयोग इस प्रकार के अभियानों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

35 minutes ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

2 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

3 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

3 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

11 hours ago