बांग्लादेश: राजबाड़ी में हिंदू पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या

ढाका/राजबाड़ी (राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की एक और गंभीर घटना सामने आई है। राजबाड़ी जिले में शुक्रवार तड़के एक कार चालक ने पेट्रोल की कीमत चुकाए बिना भागने से रोकने पर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले हिंदू युवक को वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रिपन साहा (30) के रूप में हुई है, जो गोलंदा मोड़ स्थित करीम पेट्रोल पंप पर कार्यरत था। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है।

पेट्रोल की कीमत न देने पर रौंदा

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ‘द डेली स्टार’ और समाचार पोर्टल ‘bdnews24.com’ के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे एक काली एसयूवी पेट्रोल पंप पर पहुंची और लगभग 5,000 टका का पेट्रोल भरवाया।

जब चालक ने भुगतान किए बिना वाहन आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो रिपन साहा उसके सामने खड़ा हो गया। आरोप है कि चालक ने युवक को कुचलते हुए वाहन भगा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

राजबाड़ी सदर पुलिस प्रमुख खोनदाकर जियाउर रहमान ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के बाद एसयूवी जब्त कर ली है और वाहन मालिक अब्दुल हाशिम उर्फ सुजान (55) तथा चालक कमाल हुसैन (43) को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – धारा 17-ए: ईमानदार अफसरों की सुरक्षा या भ्रष्टाचार की वैधानिक ढाल?

BNP से जुड़ा बताया जा रहा आरोपी

पुलिस के अनुसार, वाहन मालिक पेशे से ठेकेदार है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की राजबाड़ी जिला इकाई का कोषाध्यक्ष तथा जुबो दल का पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुका है।

चुनाव से पहले बढ़ी सांप्रदायिक हिंसा

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (BHBCUC) ने आरोप लगाया है कि जैसे-जैसे आम चुनाव (12 फरवरी) नजदीक आ रहे हैं, देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा तेजी से बढ़ रही है। परिषद के अनुसार, दिसंबर 2025 में ही 51 हिंसक घटनाएं दर्ज की गईं।

ये भी पढ़ें – पब्लिक बयान और सेलेब्रिटी विवाद: कहां तक है अभिव्यक्ति की सीमा

हाल के महीनों में कई हत्याएं

पिछले कुछ महीनों में नरसिंगदी, मैमनसिंह, राजबाड़ी, जेस्सोर, नौगांव और रंगपुर सहित कई इलाकों में हिंदू समुदाय के लोगों की पीट-पीटकर, गोली मारकर और चाकू से हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
साल 2022 की जनगणना के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी लगभग 1.31 करोड़ है, जो कुल जनसंख्या का करीब 7.95 प्रतिशत है।

Karan Pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

19 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

22 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

22 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

22 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

22 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

23 hours ago