प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बनारस मंडल विजेता

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन रहा। प्रतियोगिता के पांच दिवसीय कार्यक्रम में एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बनारस मंडल सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए विजेता रहा।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन पुरस्कार और समापन समारोह पर बनारस मंडल से बालक वर्ग में 128 अंक और बालिका वर्ग में 98 अंक पाकर के ओवरऑल चैंपियन बना ।व्यक्तिगत चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के शाहरुख खान को मिला। इस पूरे प्रतियोगिता में बहुत से रिकॉर्ड बने और टूटे जिसमें हैमर थ्रो में 19 वर्ष बालक वर्ग में नदीम ने कीर्तिमान बनाया तो वही पोल वाल्ट 19 वर्ष में बालक पवन कुमार ने 3000 मीटर 19 बालक में दुष्यंत कुमार ने कीर्तिमान स्थापित किया, तो वही गोला फेक 19 वर्ष बालिका में नेहा राघव ने ,तो वही 3000 मीटर 17 वर्ष में कीर्तिमान स्थापित किया तो वहीं 3000 और 1500 मीटर दौड़ में शाहरुख के कीर्तिमान रहा । 17 वर्ष बालक में आशुतोष दुबे ने कीर्तिमान बनाया। 100 मीटर 14 वर्ष बालक वर्ग में विनीत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। हैमर थ्रो 17 वर्ष बालिका में नंदिनी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। समापन के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। स्वागत भाषण संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र नाथ सिंह ने किया। आभार आए हुए अतिथियों के प्रति संयोजक सचिव जफर अहमद खान के द्वारा किया गया। आज के हुए इवेंट्स में
5 किलोमीटर बालक वर्ग पैदल चाल में लखनऊ के शिवा सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
ऋषिकेश दूसरे स्थान पर तो,19 वर्षीय बालक भाला क्षेपण में मिर्जापुर के राहुल यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुरादाबाद के कुलदीप दूसरे स्थान पर तो वही लखनऊ के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो वर्ग 19 बालिका वर्ग में मुरादाबाद की सुमन बांगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाराणसी की अंतिमा मिश्रा ने दूसरा स्थान पर रही गोरखपुर की हर्षिता तीसरे स्थान पर रही। 19 वर्षीय बालिका 800 मीटर दौड़ में बरेली की विनीता कुमारी प्रथम स्थान पर रही। मिर्जापुर की वर्तिका पटेल दूसरे स्थान पर रहीं वाराणसी की सोनम पाल तीसरे स्थान पर रही । 800 मीटर बालक वर्ग 17 वर्षीय प्रथम स्थान पर श्रीकुमार निषाद वाराणसी के रहे। वहीं दूसरे स्थान पर वाराणसी के दीपक को मिला। तीसरे स्थान पर झांसी के दीपक कुमार रहे। अध्यक्षता शिक्षक संघ के विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने किया और संचालन डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। उक्त प्रतियोगिताओं में सुशील कुमार सहाय संतोष सिंह, अवनीश राय आलोक श्रीवास्तव आदि शारीरिक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस आशय की सूचना मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉक्टर अरुणेंद्र राय ने दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

21 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

21 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

21 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

21 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

22 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago