पूर्व प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी से बलिया में उबाल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर की गई अभद्र टिप्पणी से बलिया में जबरदस्त उबाल है। लोग अलग अलग तरीकों से खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। बांसडीहरोड क्षेत्र के शीतल दवनी गांव की जानता ने खड़गे का पुतला दहन कर विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि चंद्रशेखर जी बागी धरती के लाल थे। अपनी योग्यता और संघर्षों के बल पर देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किये। ऐसे महान व्यक्तित्व के बारे में अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी बलिया के लोग बर्दास्त नहीं करेंगे। खड़गे का पुतला दहन करने से पहले ग्रामीणों ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कैश सिंह, अवनीश सिंह, आशीष सिंह ज्ञानेंद्र सिंह, बंटी संजय गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, मनोज, मनीष सोनी, अजय यादव सतीश यादव, मुन्ना वर्मा, राहुल वर्मा, अमित वर्मा, रवि प्रकाश राम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ विश्वविद्यालय में धार्मिक गतिविधियों पर प्रशासन का सख्त रुख क्यों?

लखनऊ विश्वविद्यालय लाल बारादरी विवाद: 13 छात्रों पर 50-50 हजार का शांति बॉन्ड, एक साल…

9 minutes ago

बोर्ड परीक्षा में “नकल महायज्ञ” का खुलासा: मिश्रित सीटिंग ध्वस्त, वाइस रिकॉर्डिंग बंद, शिकायतकर्ता ही हटाए गए

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बोर्ड परीक्षा में नकल महायज्ञ का सनसनीखेज खुलासाकुशीनगर बोर्ड परीक्षा इस…

1 hour ago

CTET पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियों की जानकारी

DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर बंपर वैकेंसी, 24 फरवरी से आवेदन शुरू, ऐसे करें…

2 hours ago

चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: तेज बारिश में गिरी एयर एंबुलेंस, 7 की मौत

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: बारिश, धमाका और आग की…

2 hours ago

मऊ में DIG का थाना दक्षिण टोला का वार्षिक निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक इलामारन के…

5 hours ago

मोहन सेतु निर्माण में कटान से रुकावट, 10 नए पीलर बनाने की तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ की मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र में सरयू नदी…

5 hours ago