हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद शिलान्यास पर बजरंग दल का तीखा विरोध, इनाम की घोषणा से बढ़ी हलचल

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किए जाने की खबर सामने आते ही संत कबीर नगर सहित कई जिलों में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्म हो गया है। घटना के विरोध में जिले में शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
श्री जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं के नाम पर देश में किसी भी तरह की मस्जिद या स्मारक निर्माण की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम देश की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और इससे सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी दौरान उन्होंने विवादित बयान देते हुए ‘इनाम घोषणा’ कर दी, जिसने स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल और बढ़ा दिया।
जैसे ही यह बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिले भर में हलचल तेज हो गई। कई संगठनों ने इसे भड़काऊ बताते हुए चिंता व्यक्त की। वहीं, कुछ संगठनों ने विधायक के कदम को गलत ठहराते हुए विरोध जारी रखने की बात कही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

2 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

2 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

3 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

4 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

4 hours ago