मार्बल व्यापारी से फिरौती मांगने वाले तीनों आरोपियों की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के मार्बल व्यापारी का अपहरण करके फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों की जमानत अर्जी प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार तृतीय की अदालत ने खारिज कर दिया। आरोपी लक्ष्मीकांत सिंह उर्फ अजय सिंह , वासुदेव तिवारी एवं सत्यराज सोनकर पर अपने एक अन्य साथी नेपाल सिंह के साथ मिलकर मार्बल व्यवसायी का अपहरण करके दो लाख फिरौती मांगने का आरोप लगाया गया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण में कोतवाली खलीलाबाद में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। वादी मुकेश बाबला पुत्र मानाराम बाबला ग्राम गौरावा कल्याणपुर थाना गच्छीपुरा जनपद नागौर राजस्थान ने बताया कि हम लोगों की किसान मार्बल के नाम से डीघा बाईपास खलीलाबाद में मार्बल की दुकान है। मेरे साथी हंसराज बाबला पुत्र हरीराम बाबला पता उपरोक्त जो उक्त दुकान के स्वामी भी हैं। दिनांक 23 मई 2023 को मार्बल डील करने के लिए सुबह साढ़े दस बजे गोरखपुर जा रहे थे। उनके मोबाइल पर फोन आया कि मुझे मार्बल खरीदना है। आप नौसड़ जनपद गोरखपुर में आ करके मिलो। मेरा साथी हंसराज जब नौसड़ पंहुचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने कार में बैठाया और लेकर चले गए। मेरे साथी को एक कमरे बंद कर दिए। वह लोग हंसराज के फिरौती के रुप में रुपयों की मांग करने लगे। मेरे साथी ने मैसेज किया कि मेरे बताए लक्ष्मी कांत सिंह के खाते में एक लाख रुपया डाल दें। वादी का कथन है कि उस समय उसके खाते में 60 हजार रुपया था। वादी ने 50 हजार एवं 10 हजार रुपए करके 60 हजार रुपए लक्ष्मी कांत सिंह के खाते में डाल दिया। कुछ देर बाद मेरे साथी का पुनः फोन आया कि यह लोग एक लाख 40 हजार रुपए और मांग रहे हैं, नहीं तो मेरी हत्या कर देंगे। इस सूचना पर वादी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लक्ष्मीकांत सिंह उर्फ अजय सिंह पुत्र जगदीश नरायन सिंह ग्राम परमेठ थाना करंडा जनपद गाजीपुर, वासुदेव तिवारी पुत्र संजय तिवारी ग्राम सतौरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, सत्यराज सोनकर पुत्र बैजनाथ मोहल्ला मोहद्दीपुर गोल्फ कालोनी थाना कैंट जनपद गोरखपुर एवं नेपाल सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ग्राम मोतीपुरा थाना चितावा जनपद नागौर राजस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार तृतीय की अदालत ने लक्ष्मीकांत सिंह, वासुदेव तिवारी एवं सत्यराज सोनकर का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago