आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जहरीली शराब कांड मामले में आरोपी समाज वादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया ।
इस समय रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।वर्ष 2022 में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में देसी शराब ठेके की जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई शराबियों को काफी दिनों तक इलाज कराना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे,शराब पीने से हुई मौतों के मामले में सपा विधायक व पूर्व सांसद रमाकांत यादव 29 जुलाई 2022 से ही न्यायिक हिरासत में हैं,दूसरा मुकदमा अपमिश्रित शराब बरामद होने का था। इसमें तीन अप्रैल 2023 को रमाकांत यादव को न्यायिक हिरासत में लिया गया,इस नए मुकदमे में सोमवार को फतेहगढ़ जेल में बंद रमाकांत यादव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस मुकदमे में अदालत ने अगली तिथि 29 मई निर्धारित की है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l होली के पावन पर्व से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l वैश्विक समुदाय से तात्कालिक अपील करते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल ने…