भू-राजस्व सम्बन्धी वादों के निस्तारण में बहराइच को प्रदेश में मिली चौथी रैंक

डीएम के सतत पर्यवेक्षण से रैंक में हुआ सुधार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भू-राजस्व वादों के निस्तारण, जन समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापरक एवं समयबद्धता निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी के प्रयासों के परिणाम स्वरूप भू-राजस्व सम्बन्धी वादों के निस्तारण में शासन द्वारा जारी की गई रैंकिंग में आकांक्षात्मक जनपद बहराइच को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरिकृत प्रणाली के पोर्टल पर माह जुलाई 2023 की रिपोर्ट की समीक्षा में जनपद बहराइच द्वारा 5662 वाद निस्तारित कर 3800 मानक अंक प्राप्त होने पर जिले को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आई.जी.आर.एस.) अन्तर्गत माह जून 2023 में जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
उल्लेखनीय है कि जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम मोनिका रानी द्वारा अभिनव पहल करते हुए अत्याधुनिक संचार तकनीक का उपयोग कर ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ज़ूम मीटिंग कर उन्हें समयबद्धता के साथ जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये गये हैं।
इसके अलावा राजस्व वादों के निस्तारण हेतु डीएम द्वारा सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया गये हैं कि 05 वर्ष से अधिक अवधि के अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
भू-राजस्व वादों के निस्तारण में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर डीएम ने समस्त पीठासीन अधिकारियों की सराहना करते हुए आहवान किया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ अधिक से अधिक संख्या में भू-राजस्व वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे कि भू-राजस्व सम्बन्धी वादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु शासन की शीर्ष प्राथमिकता के अनुपालन के साथ-साथ आमजन को भी राहत मिल सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाईस्कूल–इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों का किया निरीक्षण

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…

24 minutes ago

जर्जर सड़क एवं निर्माणाधीन मोहन सेतु को लेकर सपाइओ ने पदयात्रा की

तीन सूत्रीय मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने…

25 minutes ago

मऊ में मुफ्त कानूनी सहायता के लिए लगेगा मेगा शिविर, कई विभाग देंगे सेवाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…

1 hour ago

देवरिया में रोजगार के नए अवसर, युवाओं के लिए लगेगा बड़ा जॉब फेयर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…

1 hour ago

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

1 hour ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

2 hours ago