बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का हिन्दू ग्राम योजना हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए मील का पत्थर – नितिन उपाध्याय

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा ) जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने मुंबई में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंटवार्ता की। भेंटवार्ता में जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय भी शामिल रही।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि भेंटवार्ता के दौरान नितिन उपाध्याय ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के हिन्दू ग्राम प्रकल्प योजना का स्वागत करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में यह पहला अवसर है, जब किसी व्यक्तित्व ने केवल हिंदुओं के लिए आवास योजना को धरातल पर उतरने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हिंदुओं के लिए आवाज बुलंद करने वालों की आवाज को मुस्लिम तुष्टिकरण की आड़ में दबा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल में परिस्थितियों ने करवट ली और हिंदूवादी शक्तियां मुखर हो रही है। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने केवल हिंदुओं के लिए आवास योजना को धरातल पर उतारते हुए एक नए युग का सूत्रपात करते किया है।
जारी बयान के अनुसार नितिन उपाध्याय ने भेंटवार्ता के बाद कहा कि हिन्दू महासभा द्वारा हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति का तीन वर्ष पहले नई दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा उन्हें राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया था। उस समय उन्होंने सबसे पहले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनसे हिन्दू राष्ट्र निर्माण की आवाज को बुलंद करने की अपील की थी। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी कथाओं में अपने अनुयायियों से हिन्दू राष्ट्र का आह्वान करते हुए इस अभियान को देश के कोने कोने में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब उन्होंने हिन्दू ग्राम प्रकल्प योजना आरंभ कर एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि जय बजरंग सेना हिन्दू ग्राम प्रकल्प योजना का पूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके इस अभियान में पूर्ण सहयोग एवं योगदान देने का वचन दिया।
बी एन तिवारी ने बताया कि जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने भेंट वार्ता में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जय बजरंग सेना द्वारा श्री राम चरित मानस की राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने के अभियान की विस्तार से जानकारी दी। अर्चना उपाध्याय ने कहा कि जय बजरंग सेना का यह अभियान दो साल से जारी है और सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से श्रीराम चरित मानस की राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने के आंदोलन में समर्थन मांगा।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने जय बजरंग सेना के हिंदूवादी कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जय बजरंग सेना हिन्दू समाज और सनातन धर्म के हितों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने श्री राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने के आंदोलन की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इस अभियान को पूर्ण समर्थन दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

43 minutes ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

44 minutes ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

45 minutes ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

2 hours ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

3 hours ago