बागापार राजकीय कृषि फार्म बना उपेक्षा का शिकार

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। उन्नतशील किसानों के लिए उत्तम खेती उत्तम बीज की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडारों पर आपूर्ति करने हेतु राजकीय कृषि फार्म के द्वारा संशोधित उत्तम बीज का प्रयोग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर किया जाता है ताकि किसानों को उत्तम बीज उपलब्ध हो सके और अधिक से अधिक उपज किसान पैदा कर सकें इसके लिए राजकीय कृषि फार्म में आधुनिकीकरण खेती करके संशोधन बीज का चयन किया जाता हैं जिसे आगे राजकीय बीज भण्डार केन्द्रों पर आपूर्ति कर दिया जाता है। ऐसा ही राजकीय कृषि फार्म बागा पार मे मौजूद हैं जो लगभग 107 एकड़ मे फैला है जो आज भी उपेक्षा का शिकार है। इस फॉर्म में सही ढंग से खेती करने वाले नही हैं। दो पुराने टैक्ट्रर व कबाड़ की तरह रखे उनके कृषि यंत्रों का रख- रखाव किया जा रहा है जिसका भार 107 एकड़ खेती पर निर्भर है जिसमें अब गेंहू की खेती लगाना सुनिश्चित है।
सूत्रों के जानकारी के अनुसार बागा पार राजकीय कृषि फार्म का नाम पूर्वांचल मे प्रसिद्ध हैं जो धान , गेहूं से लेकर अन्य उपज के लिए निरन्तर प्रयासरत है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण कृषि फार्म उपेक्षा का शिकार हो गया है यहां तक कि दैनिक स्तर पर काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी न मिलने से एक दर्जन मजदूर काम छोड़ चुके हैं जिसका मजदूरी अभी भी बकाया है।बीज भण्डारण हेतु कोई सुचारू रूप से व्यवस्था नही है। जर्जर भवन , अव्यवस्थित व्यवस्था से यहां के बीज भी बेकार हो जात़े हैं। सरकार की व्यवस्था उत्तम खेती उत्तम बीज फेल होता नजर साबित हो रहा है।
स्थानीय बागा पार के ग्रामीणों ने कहा कि बागा पार में राजकीय कृषि फार्म का नाम है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है लेकिन अधिकारियों के उदासीनता के कारण यह कृषि फार्म उपेक्षा का शिकार हो गया है।
इस क्रम में राजन तिवारी ,टूना तिवारी, राममिलन उपाध्याय , ओम प्रकाश यादव, राजकुमार , विदूर विश्वकर्मा ,महेश ,सन्तोष, दुर्गेश पहलवान आदि ने सुचारू रूप से व्यवस्था करने की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

4 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

5 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

5 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

6 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

6 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

6 hours ago