हुसैन अंसारी,वगिशा मनीष, सूरज और शाश्वत रहे विजेता
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला स्तरीय तीन दिवसीय सैयद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेले गए मैच के फाइनल मुकाबले में विजेता उपविजेता को मुख्य अतिथि गोरखपुर क्लब के पूर्व महासचिव पीयूष बंका ने गोरखपुर क्लब में सम्मानित किया।
बालक एकल अंडर 19 फाइनल मुकाबले में हुसैन अंसारी ने सत्यम जायसवाल को 21-17, 21-12 से पराजित किया।
बालिका एकल अंडर19 में वगिशा मनीष श्रीवास्तव ने अंजलि चौहान को 21 -10, 21-15 से पराजित किया।
बालक युगल अंडर 19 में सूरज और शाश्वत की जोड़ी ने विवेक और अमन को 21-17, 21-12से पराजित किया।
बालिका युगल अंडर 19 में अंजलि और ट्विंकल चौहान ने वगिशा श्रीवास्तव और सोनम चौधरी को 21-18,12-21,21-18से पराजित किया। विजेता को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मुख्य निर्णायक सत्यम त्रिपाठी
निर्णायक अनुभव सिंह, विवेक केशवानी, अमन, प्रीति पाल और शगुन कुमारी रही इस दौरान इस दौरान आए हुए अतिथियों पीयूष बांका विकाश अग्रवाल डॉ अभिनव जायसवाल व फैज़ान का
वकार सैयद मोदी ने स्वागत किया।
डॉ. बीपी शर्मा को बनाया प्रत्याशी, 2027 के रण में उतरने का ऐलान डॉ. बीपी…
जिस बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, उसी का आ गया फोन! जिंदा थाने पहुंची…
मोदी के गढ़ में स्नातक व शिक्षक दोनों सीट पर सपा का कब्जा 11 सीटों…
फोटो goo महिला पर बहला-फुसलाकर साथ रखने का आरोप, FIR दर्ज मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा…
अब छुट्टी के लिए नहीं चलेगा कागजी आवेदन, जानिए नए नियम और वेतन रुकने का…
ऊंटारी रोड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार की सुबह गैस…