महिला उद्धार के लिए बाबा ने कि था उत्कृष्ट कार्य- डॉ.गायत्री मिश्रा

परमहंस बाबा राघवदास व्याख्यानमाला का तीसरा दिन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में, बाबा राघवदास के 126 वीं जयंती पर राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला के तीसरे दिन बुधवार को ‘स्त्री उत्थान में बाबा राघवदास का योगदान’ विषय पर मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका एवं रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय, सलेमपुर में प्राचीन इतिहास विभाग से सेवानिवृत्त सहायक आचार्य डॉ.गायत्री मिश्रा ने कहा कि महिला उत्थान के लिए राघवदास ने उत्कृष्ट कार्य किया।
पैना में अंग्रेजी दासता के दौरान महिलाओं का जल जौहर, देखकर उनके मन को काफी ठेस पहुंची। उन्होंने भिविन्न शिक्षण संस्थाएं केवल बालिकाओं के लिए खोला। कहा कि बचपन में प्लेग की बिमारी में परिवार खो चुके बाबा को, मां की अनुभूति भौतिक रूप से नहीं मिली। उन्होंने अपने देश की मिट्टी को मां समझा और अभावग्रस्त होते हुए भी हमेशा भारत माता की सेवा लिए तत्पर रहे। उनके त्याग, सेवा और देश के प्रति समर्पण के कारण ही उन्हें, पूर्वांचल का गांधी कहा गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो.एस.एन.तिवारी ने कहा कि, समाज का निर्माण महिला एवं पुरुष दोनों से होता है। ये मानव जीवन रूपी रथ के दो पहिए हैं। दोनों के उत्थान में बाबा ने जीवन लगा दिया। संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अरविन्द पाण्डेय ने किया। व्याख्यानमाला को डॉ.सूरज प्रकाश गुप्ता, डॉ अमरेश त्रिपाठी, अभय पाण्डेय ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं बाबा राघवदास के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया। स्वीकृति पाण्डेय ने मंगलाचरण तथा प्रेमा मिश्रा ने सरस्वती वंदना एवं रंजना यादव व करीना खातुन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ.मंजू यादव, डॉ.वेद प्रकाश सिंह, डॉ.विवेकानंद पाण्डेय, डॉ. प्रभु कुमार, डॉ.सज्जन कुमार गुप्ता, मोहम्मद शोएब, प्रिंस उपाध्याय, रविंद्र कुमार, रामरतन कुशवाहा, महिमा पाण्डेय, प्रिती आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

3 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

9 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

1 hour ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

1 hour ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

1 hour ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

4 hours ago