बीएड प्रवेश परीक्षा 09 जून को

गोरखपुर मंडल के 60 केन्द्रों पर 28780 अभ्यर्थी देगें परीक्षा

शुचितापूर्ण, सुव्यवस्थित, नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2024 के व्यवस्थित और शुचितापूर्ण आयोजन की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में है। गोरखपुर मंडल के तीन जिलों गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में बनाये गये कुल 60 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 28780 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगें। गोरखपुर जनपद के 30 केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की तैयारी बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के संवाद भवन में सम्पन्न हुई।
उक्त जानकारी देते हुए परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. उदय सिंह ने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से सभी जरूरी प्रबंध किये गये हैं।गोरखपुर जिले के 30 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 14690 अभ्यर्थी, कुशीनगर के 15 परीक्षा केन्द्रों पर 7177 अभ्यर्थी तथा देवरिया के 15 परीक्षा केन्द्रों पर 6913 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग के प्रबंध किये गये है। जिसकी निगरानी आयोजक बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा अनवरत की जायेगी।
कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर व जिला प्रशासन के प्रतिधियों ने गोरखपुर जनपद के केन्द्राध्यक्षों, केन्द्र प्रतिनिधियों आदि की बैठक में जिला प्रशासन के अलावा आयोजक बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शुक्रवार को देवरिया एवं कुशीनगर के उप नोडल केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं प्रशासन के प्रतिनिधियों की बैठक अपराह्न सम्पन्न हुई तथा तैयारियों एवं सम्पूर्ण व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रो. सिंह ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अविलंब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा उस पर अंकित सभी निर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लें। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी ध्यान रखें

  • प्रवेश पत्र की दो प्रतियाँ तथा दो फोटोग्रॉफ जरूर लायें। ये फोटो वही हो जैसी प्रवेश पत्र में मुद्रित है। अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट) जरूर लायें।
    •प्रत्येक स्थिति में अपने केन्द्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुँच जाये।
    •काला बाल प्वाइंट पेन लायें।
  • दिव्यांग (नेत्रहीन) अभ्यर्थी जिन्हें लेखन-सहायक चाहिये, वे एक दिन पूर्व केन्द्राध्यक्ष से जरूर सम्पर्क करें।
  • कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्टॉनिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लायें।
rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago