बी•ई•ओ•भलुअनी ने शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस पर किया गया सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड भलुअनी में खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र भलुअनी के 55 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित करने की अनूठी मिसाल पेश की है। बता दें कि अब तक जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में विकासखंड स्तर पर कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित नहीं किया जाता था। भलुअनी के खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली कुछ अलग किस्म की ही है,ये अपने अध्यापकों पर अनावश्यक दंडात्मक कार्यवाही के बजाय प्रोत्साहनात्मक क्रियाकलापों से शिक्षण -शैक्षिक लक्ष्यों को शासन की मंशा अनुरूप प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं। विभागीय समीक्षा बैठक में अध्यापक-अध्यापिकाओं को प्रेरणात्मक वक्तव्य देकर सदा उत्साह वर्धन करना इनकी एक विशिष्ट प्रकार की ही कार्य शैली है। मां सरस्वती की आराधना तथा डॉ राधाकृष्णन के प्रतिमा पर पुष्प व सुगंध अर्पित करने के उपरांत शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा अब तक किए गए अभिनव प्रयासों के प्रति फल स्वरुप जब शिक्षक व शिक्षिकाओं को इनके द्वारा पुरस्कृत किया गया तो पुरस्कार पाने वाले सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कहा कि अब तक की सेवा के दौरान किसी खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा इस तरीके का स्नेहयुक्त उत्साहवर्धन पहली बार हम सभी ने देखा है। कार्यक्रम में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह शुरुआत है, भविष्य में भी विभिन्न मानकों को ध्यान में रखते हुए ऐसे ही अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।पुरस्कार पाने वालों में प्रदीप त्रिपाठी, संतोष कुमार, बालमुकुंद दुबे, अमित शुक्ला, अबुल कलाम, धनंजय कुमार सिंह ,जितेंद्र यादव, उमेश यादव, प्रियव्रत सिंह, राजेश कुमार मिश्र ,पुष्पराज तिवारी,जयनाथ यादव, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह,विवेकानंद मिश्रा, मदन पटेल ,ओमप्रकाश कुशवाहा, अमृत राज सिंह, प्रियंका राय,मनीषा, भावना सिंह, आस्था सिंह ,आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं थी। कार्यक्रम में बरौनी विकासखंड के ए आर पी अजय मौर्या अंकुर शिवम त्रिपाठी भी उपस्थित रहे

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

6 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

6 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

6 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

6 hours ago