आयुष्मान भारत मेले का आयोजनचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहाना मऊ शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को स्थानीय ब्लाक के कुल 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में, आयुष्मान भारत मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में लगे हुए 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिसमें भटकोल टेकरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर, गांव से आए मरीजों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाई दी गई। इस मौके पर विभिन्न अस्पतालों पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर नदीम अहमद, डॉक्टर जावेद, अहमद डॉ बृजलाल, डॉ बलवंत सिंह, फार्मासिस्ट सूबेदार समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का परीक्षण कर दवा दिया। इस स्वास्थ्य मेले के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार चंद्रा ने मरीजों को सलाह दिया कि मौसम में आए बदलाव के कारण तेज धूप तथा गर्मी उमस से नन्हे-मुन्ने बच्चों में पानी की कमी तथा गैस्ट्रो डायरिया जैसी बीमारियां हो रही है, इसके लिए हम सभी को सावधान होते हुए स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। नन्हे-मुन्ने बच्चों को ओआरएस का घोल तथा नींबू पानी एवं इलेक्ट्रॉल का प्रयोग करें जिससे इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा। वही स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देते हुए ताजे भोजन करें, खुले हुए खाद्य पदार्थ ना खाएं। इस दौरान कुल 174 मरीजों का परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

29 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

30 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

32 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago