ईदगाह रेलवे स्टेशन से केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल दिखाएंगे हरी झंडी
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के लिए सोमवार, 4 अगस्त 2025, ऐतिहासिक दिन साबित होगा। सुबह 6:00 बजे ईदगाह रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल अयोध्या-भावनगर साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। मंत्री प्रो. बघेल ट्रेन को अयोध्या और भावनगर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रो. बघेल ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, इस नई साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही जयपुर, कानपुर, लखनऊ, गांधीनगर और भावनगर जैसे प्रमुख शहरों तक की यात्रा और अधिक सहज हो जाएगी। ट्रेन का संचालन और ठहराव यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09201/02 और 19201/02 के रूप में संचालित होगी। आगरा ईदगाह और टूंडला रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा, जिससे आगरा और आसपास के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस सेवा से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह दिन आगरा के रेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला होगा।
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…