मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ जागरूकता महिलाओं की सुरक्षा के लिये दिया जानकारी

चौपाल में एसपी वृन्दा शुक्ला ने महिलाओं को सिखाया सुरक्षा का पाठ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा थाना कोतवाली मुर्तिहा परिसर में वृहद महिला चौपाल का आयोजन कर बालिकाओं/महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया, नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मिशन शक्ति को पुनः जोर शोर से आरम्भ करने की पहल के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा कोतवाली मुर्तिहा में वृहद महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में लगभग 21 ग्राम पंचायतों की महिलाओं व ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। चौपल में उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया गया, कि अपने विरुद्ध होने वाले अपराध के प्रति आवाज अवश्य उठाएं सामाजिक दबाव व प्रतिष्ठा के चलते ऐसे प्रकरणों को आपसी सुलह-समझौता से न सुलझाएं जिससे कि सामाजिक कुरीतियों व अपराधियों का मन बढ़ता है। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों से भी अपील की गई कि संगीन प्रवृत्ति के महिला सम्बन्धी अपराधों को आपसी सहमति से निस्तारित करने में बिचौलिये की भूमिका न अदा करें ,ताकि महिलाओं को सही रूप से न्याय मिल सके । पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना शासन की प्राथमिकता है। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए न्याय व सहायता प्रणाली तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने के लिये पुलिस विभाग तत्परता के साथ कार्यरत है। जिसके अन्तर्गत महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में गाँव-गाँव जाकर महिला चौपाल लगाकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही चौपाल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन,108-एम्बुलेंस सेवा,1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा, 1930-साइबर हेल्पलाइन तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी प्रकार के जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि के अवधि में चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। महिला बीट अधिकारियों को बताया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाली रामलीला एवं दुर्गा पूजा के पंडालो पर जाकर पूजा के समय महिला सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता प्रदान करें साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र के अन्तर्गत कम से कम एक वृहद महिला चौपाल लगाकर उसमे स्वयं महिलाओं को जागरूक करना सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में बलहा विधायक सरोज सोनकर, प्रतिनिधि आलोक जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष मिहीपुरवा जितेन्द्र मद्धेशिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरालाल कन्नौजिया, प्रशिक्षु उपाधीक्षक राज सिंह यादव, थाना मुर्तिहा अध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह, सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, बीडीसी, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधिगण,व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

39 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

53 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

55 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

2 hours ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago