Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के तहसील धनघटा के विकास खण्ड हैंसर बाजार के वार्ड नम्बर-04 मुहल्ला सोनाड़ी में संपन्न हुआ।
प्रभारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एलबी सिंह ने बताया है कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड की सभासद सीमा चौहान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं साहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments