विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि कान्त यादव ने बताया कि 31मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर में किया गया। उक्त शिविर संचालन डा० वेद प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। इनके द्वारा जागरूकता शिविर में जानकारी देते हुए लोगों को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा तम्बाकू से होने वाली गम्भीर बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि, तम्बाकू से हमारे शरीर को काफी नुकसान होता है। सब जानते हैं कि तम्बाकू से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी होती है, तम्बाकू शरीर के अनेकों भाग को प्रभावित करता है, तम्बाकू के सेवन से कैंसर के साथ-साथ गले की बीमारी, हड्डी काे कमजोर करना, भूख न लगना आदि बहुत सी बीमारियाँ होती है। इनके द्वारा एन०डी०पी०एस० एक्ट के बारे में जानकारी दिया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को तम्बाकू के बारे में जानकारी देते हुए डा० रोहित द्वारा बताया गया कि अक्सर लोग सिनेमा में देखते हैं कि एक महिला को एक विज्ञापन में दिखाया जाता है, जिसमें तम्बाकू की वजह से हुए कैंसर के कारण उस महिला को अपना कंगन तक बेचना पड़ा और सबकुछ बेचकर इलाज कराने के बाद भी जान नही बच पायी, का उदाहरण देते हुए बताया कि जब कैंसर हो जाता है तो मरीज का इलाज कराते-कराते सबकुछ बेचना पड़ जाता है, और सबसे बड़ा दुःख तो तब होता है कि सब बर्बाद होने के बाद भी अक्सर जान नही बच पाती है। इसलिए आप सभी लोग तम्बाकू तथा अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ से दूर रहें। इनके अलावा डा० मनोज राय, डा० रजनीश श्रीवास्तव, डा० एस.पी. गुप्ता, डा० रविभूषण, आशा तथा ए०एन०एम० बहनें तथा काफी संख्या में क्षेत्र की जनता व समाजसेवी आदि व कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

3 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

4 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

4 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago