बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला चिकित्सालय के दन्त विभाग में विश्व दन्त दिवस का आयोजन किया गया। डेंटल सर्जन स्वाती सिंह ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में दांत के स्वास्थ जागरुकता को बढ़ावा देना है। डॉ स्वाति सिंह ने दाँत के दर्द के विभिन्न कारणो एवं उनके रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि दांतों में सड़न होने के कारण दांत टूटने लगते हैं। इस वजह से पहले हल्का-हल्का दर्द होता है, लेकिन बाद में यह काफी तेज हो जाता है, क्योंकि दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टिरिया दांतों के नर्व तक पहुंच जाते हैं।
आपके मसूड़ों में अगर संक्रमण है तो ये दांतों के नीचे हड्डियों और लिगामेंट्स तक पहुंचकर पूरे मुंह के अंदर दर्द पैदा कर देते हैं। हमें ख्याल रखना चाहिए कि मसूड़ों में दर्द से पहले ब्लड कंट्रोल रहे। ऐसा होने पर डॉक्टर को दिखाएं। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव, डेंटल सर्जन डॉ. स्वाती सिंह, डॉ. स्नेह लता गुप्ता, डेंटल हाइजिनिस्ट अमरदेव, डॉ. दीपक गुप्ता डॉ रितेश सोनी, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनुराग सिंह, अमित कुमार तथा अन्य चिकत्सक, कर्मचारी उपस्थित रहें।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…