अविनाश पाण्डेय बनाये गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी

कांग्रेस 2024 मे लहराएगी परचम – जयदीप त्रिपाठी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टाउन हॉल देवरिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए एक- दूसरे को बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष कार्यवाहक जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि अविनाश पांडेय कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य हैं। अविनाश पांडेय युवा कांग्रेस के नेता भी रहे हैं। जब मनिंदर सिंह बिट्टा अध्यक्ष थे तब उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस में महासचिव का पद संभाला था, इसके साथ ही वह विधान परिषद महाराष्ट्र (उच्च सदन) के भी सदस्य रहे हैं और उन्हें महाराष्ट्र राज्य लघु उद्योग विकास निगम (एमएसएसआईडीसी) का पक्ष नियुक्त किया गया था। उनके उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बहुत मजबूत होगी। त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण कांग्रेस के साथ बड़ी मजबूती से जुड़ेगा।
अविनाश पांडेय की कांग्रेस के पुराने नेताओं में गिनती होती है और वह कांग्रेस में रहते हुए कई पदों पर काम कर चुके हैं, इतना ही नहीं उन्होंने साल 2008 में उद्योगपति राहुल बजाज के खिलाफ महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वह राज्यसभा के लिए राहुल बजाज से एक वोट से हार गए। फिर साल 2010 में जून के महीने में महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया और उन्होंने निर्विरोध यह चुनाव जीता।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, नागेंद्र शुक्ला, विजय शेखर मल्ल रोशन, जुलेखा खातून, ऋषिकेश मिश्रा, नौशाद खान,विजय बहादुर सिंह, विजय शंकर मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, सुहैल अंसारी,उत्तेज मिश्रा, प्रमोद मल्ल, सुभाष राय, महेंद्र अंबेडकर, अभिनीत उपाध्याय,जवाहर बरनवाल, चंद्रभूषण मिश्रा,गिरिराज तिवारी, संदीप पांडेय, विनोद दुबे, पन्नालाल पाठक, कमलेश मिश्रा, रविंद्र मल्ल, शिवशंकर सिंह, मनीष पांडेय, गंगाशरण कुशवाहा, रवि प्रकाश तिवारी, सोहन मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

56 minutes ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

12 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

13 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

13 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

13 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

13 hours ago