किसानों के लिए शरद कालीन गन्ना बुवाई सर्वोत्तम एवं लाभदायक :महाप्रबंधक

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल ली0 इकाई प्रतापपुर परिक्षेत्र के ग्राम कुरमौली में बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल इकाई प्रतापपुर के प्रधान प्रबन्धक सुखविंदर सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना के निर्देशन में शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ किया गया एवं कृषक गोष्ठी कर किसानों को गन्ना बुवाई हेतू प्रेरित किया गया जो गन्ना किसान सुरेन्द्र पांडेय पुत्र लल्लन पांडेय के वहां शरद कालीन गन्ना बुवाई के शुभारंभ में अगेती गन्ना प्रजाति C0 0118 के जरिए गन्ना बुवाई प्रारम्भ हुआ ।
साथ ही दो आंख के टुकड़े का ट्रेन्च विधि से भूमि एवं बीज उपचार करने सहीत सह फसल तिलहन के साथ खेती करने से फायदे के बारे में भी बताया गया इस अवसर पर केन अधिकारी एजीएम गन्ना राम कुमार शर्मा एवं डाक्टर विनय कुमार मिश्र वैज्ञानिक, डा 0 विनय कुमार भारती आदी के द्वारा शरद कालीन गन्ना बुवाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही बताया गाया कि कि शरद कालीन गन्ना बुवाई हेतू सितंबर से नवंबर तक का समय सबसे उपयुक्त होता है इस समय के बुवाई किए गए गन्ने की फसल मजबूत एवं अच्छी होती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के कारण रोग किट लगने की संभावना कम होती है। इससे एक अच्छी पैदावार मिलती है। साथ ही बुवाई के लिए आसानी से गन्ना बीज भी मिल जाता है।शरद कालीन गन्ना बुवाई में आलू मटर धनिया सरसों लहसुन आदि लगाकर अतिरिक्त लाभ भी कमाया जा सकता है। उक्त अवसर पर चीनी मिल के अन्य अधिकारी सीनियर सीडीओ आरपी सिंह, सीडीओ सुसील निशाद एवं किसान ब्रिजेश यादव, गणेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सर्किल रेट बढ़ोतरी के विरोध में बरहज बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सर्किल रेट में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में Bar Association Barhaj…

3 minutes ago

छोटी सी भलाई

✍️ डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ एक नाविक ने एक पेंटर को बुलायाऔर अपनी नाव…

12 minutes ago

सऊदी अरब में काम कर रहे युवक से 8 दिन से संपर्क टूटा, महराजगंज के परिवार में बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के Paratawal Block क्षेत्र के Barwan Urf Sierhin Bhar…

22 minutes ago

महराजगंज: हेड कांस्टेबल दिलीप गुप्ता बने उपनिरीक्षक, एसपी सोमेंद्र मीना ने कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज पुलिस विभाग में सोमवार को खुशी का माहौल देखने…

27 minutes ago

परतावल नगर पंचायत को मिले तीन मनोनीत सभासद, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल नगर पंचायत में शासन द्वारा तीन लोगों को मनोनीत सभासद…

32 minutes ago