Categories: Uncategorized

ऑटो चालक ने दरोगा पर मारने पीटने का लगाया आरोप

दरोगा ने कहीं शिकायत न करने की दी धमकी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर एक ऑटो चालक ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा पर लात- घूसों से मारने पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर उक्त दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के अनुसार राम सवारें पुत्र बलेसर निवासी सोनवल बैटरी वाला ऑटो चलाकर परिवार का भरण- पोषण करता है। सोनवल से अपने टेंपो पर तीन सवारी को बैठाकर सिंदुरिया की तरफ आया। वह सिंदुरिया चौराहे पर सवारियों को उतार ही रहा था कि आरोपी का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात दरोगा जी तैस में आकर उस टेंपो चालक को गाली गुप्ता देते हुए लात- घूसों से मारा पीटा और साथ ही मन नहीं भरा तो चालक को पीछे धक्का दे दिया जिससे टेंपो चालक गिर गया और उसका सर फट गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी क्लीनिक पर दवा मलहम पट्टी कराया गया।
आरोप है कि शिकायत न करने की चालक को दरोगा जी धमकी भी दिए हैं।बावजूद इसके ऑटो चालक ने स्थानीय थाने में लिखित प्रार्थनापत्र देकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जानकारी उन्हें हुई है। घायल व्यक्ति का दवा इलाज करा दिया गया है। जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

4 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

7 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

7 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

8 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

8 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

9 hours ago