अपर जिला जज की अध्यक्षता में समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक संपन्न
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सर्वोच्च न्यायालय के रिट पेटिशन संख्या 1011/2022 सुप्रियो उर्फ सुप्रिया बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमे समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में बच्चों एवं ट्रान्सजेंडर के अधिकारों से सम्बंधित विषयों पर संयुक्त जागरूकता शिविर के आयोजन हेतु चर्चा हुई, चर्चा में शिविर आयोजन की तिथि तथा स्थान के साथ-साथ जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गयी।
इसके अतिरिक्त अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न थानों एवं तहसीलों पर तैनात पराविधिक विधिक स्वयं सेवको के साथ भी बैठक किया गया तथा निर्देशित किया गया क्षेत्र में ऐसे ट्रान्सजेंडर जिनको विधिक सहायता की आवश्यकता हो उनसे समस्या की जानकारी लेकर कार्यालय के संज्ञान में लाएं ताकि उनको हर संभव विधिक सहायता प्रदान किया जा सके।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर…
आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर और संवेदनशील बीमारी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l नगर निकायों में कराए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने…