धार्मिक झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रात भर झूमते रहे श्रोता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जरवल कस्बा के बाबा खाकी दास मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम।शनिवार को रात्रि में बाबा खाकी दास मंदिर में भव्य धार्मिक झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तथा पंडाल माता के भजनों से गुंजायमान रहा।
पण्डालों में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजन अर्चन किया जा रहा है।
माँ दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम किया जा रहा है। जिसमें भजनों पर श्रोता रात भर भक्ति के भाव में झूमते रहे।वहीं मनमोहक झांकियो के प्रदर्शन ने दर्शकों को भोर तक रोके रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां की ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया।
भव्य धार्मिक झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम
आयोजित किया वही झांकियो का प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कलाकारों ने माता के सुंदर-सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
माता का अलौकिक शृंगार, पंच मेवे का प्रसाद, फूलों की होली कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।सभी श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।
समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार कसौधन से पत्रकार कैलाश नाथ राना ने कुछ जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकती है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए।इस मौके पर कृष्ण मुरारी अग्रवाल, श्री ओम जयसवाल, संजय कसौधन, दीपू मिश्रा, पुरोहित बब्बू पंडित, माधोराज कसौधन, पुष्प राज गुप्ता, ईश्वर चन्द्र गुप्ता “मुन्ना”, स्वामीनाथ कसौधन, आकाश कसौधन, पंकज कसौधन, डॉक्टर दीपक, पिंटू गुप्ता आदि हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

7 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

7 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

8 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago