कानपुर सड़क हादसे में 25 की मृत्यु, पूरी रात चला पोस्टमार्टम

पीड़ितों से मिले सीएम, दिए आवश्यक निर्देश

कानपुर। कानपुर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक 12 महिलाओं और 09 बच्चों की मौत हो चुकी है।
कानपुर में शनिवार को साढ़-घाटमपुर मार्ग पर रात को ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में 9 बच्चे, 12 महिलाएं और 5 किशोर शामिल हैं। घटनास्थल पर एक दर्जन एम्बुलेंसो शवों को सी.एच.सी. घाटमपुर भेजा गया। तो घायलों को हैलट अस्पताल भिजवाया गया है।
देर रात ही सभी मृतकों का पोस्टामार्टम घाटमपुर सी.एच.सी. में हो गया।
घटना के सम्बंध प्राप्त विवरण के अनुसार कस्बे के कोरथा गांव में रहने वाले राजू निषाद के एक साल के बेटे का मुंडन संस्कार था। तो शनिवार सुबह 11 बजे राजू ट्रैक्टर-ट्रॉली से 50 लोगों को लेकर उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गया था। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे सभी लोग वापिस गांव आ रहे थे कि हादसा हो गया।
हादसे की सूचना पर कमिश्नर, डीएम, एसपी कानपुर आउटर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से लोगों के शव किसी तरह निकालने शुरू किए। 
कानपुर हादसे की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरा रद कर हादसे में घायलों से मिलने हैलट अस्पताल पहुंच कर घायलों से मिलकर उनका हाल जाना उस पर ही मुझसे बात करते हुए कहा कि सड़क हादसा बेहद दुखद घटना है।
उन्होने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
कानपुर सड़क हादसे के मृतकों की संख्या पहुंची 25
1 – मिथलेश 50वर्ष , पति रामसजीवन ।
2 – केशकली पति देशराज ।
3 – किरन &/.पिता शिवनारायण। 4 – पारुल पिता रामाधर ।।
5 – अंजली&/.रामसजीवन
6 – रामजानकी &/.छिद्दू
7 – लीलावती पति रामदुलारे
8 – गुड़िया पति संजय
9 – तारा देवी पति टिल्लू
10 – अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह 11 – सान्वी पिता कल्लू
12- शिवम पिता कल्लू
13 – नेहा पिता सुंदरलाल
14 – मनिसा पिता रामदुलारे
15- ऊसा पति ब्रजलाल
16- गीता सिंह पति शंकर सिंह
17 – रोहित पिता रालदुलारे
18- रवी पिता शिवराम
19 – जयदेवी पति शिवराम
20 – मायावती पति रामबाबू
22 सुनीता पिता प्रहलाद
23 – सिवानी पिता स्व रामखिलावन
24 – फूलमती पति स्व सियाराम
25 – रानी पति रमाशंकर

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसंवाद से मजबूत होगा पुलिस-जनता का भरोसा, एसपी के निर्देश पर अभियान लगातार जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…

2 hours ago

वक्त की किताब में दर्ज हैं कुछ नाम, विदा हुए मगर रह गया उनका पैगाम

कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…

3 hours ago

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

3 hours ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

3 hours ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

4 hours ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

13 hours ago