Categories: Uncategorized

त्याग, तपस्या और समर्पण से ही भगवान की प्राप्ति संभव: किशोरी शरण जी महाराज

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भगवान स्वयं साक्षात यज्ञ हैं और समिधा भी। संसार का कोई भी कार्य ईश्वर की कृपा और भूमिका के बिना पूर्ण नहीं हो सकता। इसलिए मनुष्य को भगवान से कुछ मांगने के बजाय, त्याग, तपस्या और पूर्ण समर्पण के माध्यम से स्वयं भगवान को पाने का प्रयास करना चाहिए। यह प्रेरणादायक संदेश श्रीरामचरितमानस के अयोध्या वासी प्रकांड विद्वान कथा वाचक किशोरी शरण जी महाराज ने दिया। वे मऊ नगर के कोतवाली स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा महायज्ञ में भक्तों को संबोधित कर रहे थे।
किशोरी शरण जी महाराज ने श्रीराम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि जिनके मिलने से मनुष्य को परम शांति और आनंद की अनुभूति हो, वही राम हैं। जो अपने लक्ष्य पर सदैव अडिग रहे, वे लक्ष्मण कहलाए। शत्रुओं का हनन करने वाले शत्रुघ्न और सभी का भरण-पोषण करने वाले भरत नाम से विख्यात हुए। उन्होंने बताया कि श्रीरामलला के दर्शन के लिए स्वयं देवाधिदेव महादेव काकभुसुंडि जी के साथ भेष बदलकर अयोध्या पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें – कागज़ों में योजनाएं, ज़मीन पर संघर्ष: बीसवां गांव की हकीकत


कथा के दौरान मुनि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण के वन गमन, यज्ञ-हवन की रक्षा, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और मां गंगा में स्नान जैसे प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया। इन प्रसंगों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण करते रहे।
कार्यक्रम के समापन पर व्यास पूजन और श्रीरामायण जी की विधिवत आरती संपन्न हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी विवेकानंद पाण्डेय ने उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों, विद्वानों और अतिथियों का स्वागत किया तथा व्यास जी से सभी के लिए आशीर्वाद प्राप्त कराया। इस अवसर पर डॉ. एस.सी. तिवारी, डॉ. राम गोपाल गुप्त, राम आशीष दुबे, पुनीत श्रीवास्तव, छवि श्याम शर्मा, धनेश कुमार, अमित शर्मा, बब्बन सिंह, ऋषिकेश पाण्डेय, शिवधर यादव, आर.के. सिंह, अरुण कुमार, कैलाश चंद जायसवाल, पंकज जायसवाल, राजकुमार खंडेलवाल, वीरू बाबू, अनुराग कपिल खंडेलवाल सहित हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

14 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

17 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

17 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

17 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

17 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

18 hours ago