परंपरा व आस्था पर प्रहार

परंपरा व आस्था पर प्रहार,
सरेआम आधुनिक भारत में,
अपने ही लोगों के द्वारा देखा,
वो रौंद गये एक लक्ष्मण रेखा।

होली के पहले ही होली जैसे,
मानस पृष्ट धूधू कर जला दिया,
भारतीय सनातन संस्कृति को,
अधर्मियों ने पैरों से कुचल दिया।

जिस मानस पर गौरव हम करते हैं,
उसकी सारी मर्यादा ही भूल गये,
जिन आदर्शों से मस्तक ऊँचा है,
संस्कार श्रीराम के वह भूल गये।

राजनीति की लोलुपता ने,
आत्महनन की ठान लिया,
भारत की भावी पीढ़ी को,
आकण्ठ ज़हर में डुबो दिया।

वो पिला रहे विष का प्याला,
सांस्कृतिक धरोहर मिटा रहे,
आगे आकर इसे रोकना होगा,
धर्म-संस्कृति कंधों पे लेना होगा।

भारतीय सनातन संस्कृति का
गौरव गुणगान तुम्हें सताता है,
भारत के पावन ग्रन्थों श्रुतियों
का सम्मान न तुमको भाता है।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को
जो शबरी के जूठे बेर खिलाता है,
वह तुलसीकृत रामचरित मानस
कैसे जाति-वर्ग में हमें बाँटता है?

तुलसीकृत रामचरित मानस
हम सबके हृदय में बसती है,
इसका दहन नहीं है यह भाई,
हर हिन्दू की जलती अर्थी है।

आदित्य निवेदन है उन सबसे,
इसकी भरपाई नहीं कर पाओगे,
आस्था पर किये इस प्रहार के
पाप से तुम कभी न उबर पाओगे।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

Editor CP pandey

Recent Posts

14 फरवरी के निधन जिन्होंने इतिहास बदला

14 फरवरी का इतिहास: देश–दुनिया की प्रमुख हस्तियों का निधन 14 फरवरी केवल प्रेम दिवस…

7 minutes ago

इतिहास के पन्नों में 14 फरवरी: राजनीति से सिनेमा तक चमकते नाम

14 फरवरी केवल वैलेंटाइन डे ही नहीं, बल्कि इतिहास, राजनीति, साहित्य और सिनेमा से जुड़े…

44 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

2 hours ago

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल: प्यार, करियर और पैसा

🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…

2 hours ago

फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो हिरासत में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…

2 hours ago

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

9 hours ago