बलिया में महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार, मारपीट और धमकी के दो बड़े मामले दर्ज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद बलिया में महिलाओं के साथ मारपीट और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा प्रकरण थाना खेजुरी क्षेत्र से जुड़े हैं, जहां पीड़ित महिलाओं ने दबंगों की करतूतों से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पहला मामला – ग्राम कल्याण डेहरा ग्राम कल्याण डेहरा निवासी हिमांशी और मुन्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 08 अगस्त 2025 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही पांच दबंग—सत्येंद्र यादव, मुन्ना यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव और बैजनाथ यादव—घर में घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की, लाठी-डंडों से दौड़ाया, कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य इलाज के सिलसिले में वाराणसी गए थे। परिजनों के अनुसार पूरे घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शी भी मौजूद हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिकंदरपुर ने थाना खेजुरी पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दूसरा मामला – ग्राम जनुवान
ग्राम जनुवान निवासी मेहरुन निशा पत्नी अमिनुद्दीन ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त 2025 की सुबह 7 बजे गांव के अफरोज, मंसफ और महताब ने रास्ता और छज्जा विवाद को लेकर उन पर और उनके बेटे शाहिद पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पीड़िता का कहना है कि दबंगों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया। क्षेत्र में बढ़ा तनाव लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और दबंगों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

14 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

15 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

15 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

16 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

16 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago