डीडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अवधेश यादव को मिला बेस्ट पीएचडी अवार्ड

  • डाॅ अवधेश के शोध मे खुलासा : ह्रदय रोग से पीड़ित व्यक्ति भी खा सकेंगे कैनोला आयल मे फ्राई किया आलू का चिप्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के कृषि अभियांत्रिकी के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अवधेश यादव को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ द्वारा सर्वोत्तम पीएचडी थीसिस अवार्ड के लिए चुना गया है। जिसके तहत डाॅ. यादव को रूपये 5000/- का नकद तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डाॅ. यादव ने कृषि अभियांत्रिकी विषय मे सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से शोध की उपाधि प्राप्त की है। डाॅ. यादव ने अपने शोध मे ये सिद्ध किया है कि सरसो, सूरजमुखी और मूंगफली की तुलना मे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक है। उन्होने यह निष्कर्ष चिप्स तलने मे तेल सोखने की मात्रा के आधार पर निकाला है। इन्होने अपने शोध के माध्यम से यह सलाह दी है कि ह्रदय रोग से पीङित व्यक्ति भी कैनोला तेल मे फ्राई किए गये चिप्स का सेवन कर सकता है। कैनोला तेल नई पीढी के लिए स्वास्थ्य वर्धक होगा। ऐसे मे चिप्स लवर्स के लिए यह एक बेहतर विकल्प के रूप मे प्रयोग किया जा सकता है। डाॅ यादव की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टण्डन, कृषि संस्थान के निदेशक प्रो. शरद कुमार मिश्र व विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षकों ने बधाई दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दादों: दामाद से बना पति, 10 महीने बाद बहनोई संग फरार हुई सास

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीब मामला सामने आया है।…

36 minutes ago

घटिया निर्माण पर रुका धार्मिक पोखरे का सुंदरीकरण, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया पूरी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज कस्बा क्षेत्र में थाने के पीछे स्थित ऐतिहासिक…

44 minutes ago

यह बजट योगी सरकार की विदाई का बजट: सुभाष चंद्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार…

2 hours ago

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा )l थाना गढ़िया रंगीन में बुधवार को आगामी त्योहारों के मद्देनज़र…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज, युवाओं ने निभाई अहम भूमिका

औरैया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद औरैया में न्यायिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए…

2 hours ago