बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा के समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा चंदन गुप्ता की सड़क दुर्घटना में बुधवार की देर रात्रि मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को देर रात्रि मृतक बाइक से रसड़ा कासिमाबाद मार्ग में कही जा रहे थे। वह बाइक पर पीछे बैठे थे। बाइक रोककर किसी से रास्ता पूछ रहे थे, तभी अचानक अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन त्वरित मऊ लेकर गए, जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वह मथुरा पीजी कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग में स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। कॉलेज में मिड टर्म परीक्षा स्थगित कर श्रद्धांजलि देकर शोक अवकाश घोषित कर दिया गया।
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…
ऋत्विक घटक पर मंथन, दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन—मीरा रोड में सिनेमा और समाज पर…