बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल राष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों के सर्वांगिक विकास एवं सुदृढ़ सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत गणतंत्र दिवस की संध्या पर सीमा से सटे जनपद बहराइच के सीमावर्ती ग्रामों में सुनियोजित विकास एवं निवासियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह एवं एस.एस.बी. के कम्पनी कमांडर देशराज के साथ सीमावर्ती ग्राम बलई गावँ का चयन करते हुए वहां जाकर बीट पुलिस अधिकारी, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम चौकीदारों, ग्रामवासियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आहूत किया गया एवं पैदल गश्त किया गया। इस कार्यक्रम में थारू जनजाति के स्थानीय ग्राम वासियों एवं बच्चों के द्वारा विशिष्ट लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा उनमें राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की गई। बीट आरक्षी / महिला बीट आरक्षी एवं ग्राम प्रहरी (चौकीदार) को गोष्ठी के माध्यम से ब्रीफ किया गया। उत्तर प्रदेश शासन की सीमावर्ती जनपदों से संबंधित विकास नीतियों के बारे में नागरिको को अवगत कराया गया।
इस गोष्ठी के द्वारा ग्रामवासियों से आस-पास सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य तथा होने वाली अवांछनीय गतिविधियों एवं गो तस्करी/अवैध शराब/मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के संबंध में जानकारी एकत्रित किया गया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…