February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

आशुतोष दुबे व शाहरुख ने प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बनाया कीर्तिमान

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)66वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के शाहरुख खान ने 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नया कीर्तिमान बनाया। शाहरुख ने दूरी मात्र 4 मिनट तय कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसके पहले यह कीर्तिमान बनारस के राहुल देव के नाम था, तो वही गोला फेंक के बालक वर्ग के अंडर-17 में प्रयागराज के आशुतोष दुबे ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने 19.96 मीटर गोला फेंककर बनारस के रुद्र नारायण का रिकॉर्ड तोड़ा। गोला फेंक के अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान अयोध्या के देवेंद्र कुमार को मिला तो दूसरे स्थान पर सहारनपुर के अनुज कुमार तीसरे स्थान पर अलीगढ़ के मनसुख रहे। 800 मीटर बालक वर्ग अंडर-17 में प्रथम स्थान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के घनश्याम सिंह का रहा तो वही दूसरे स्थान पर बनारस मंडल के सतीश कुमार और तीसरे स्थान पर स्पोर्ट्स कॉलेज के शुभम यादव रहे । 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग के अंडर-19 में मेरठ के दुष्यंत कुमार प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के गौरव यादव व तीसरे स्थान पर स्पोर्ट्स कालेज के विवेक कुमार रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के स्त्राधिकारी एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, प्रधानाचार्य आरबी सिंह, प्रधानाचार्य और संचालन समिति के सदस्य रविंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ला, लेडी प्रसन्ना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, प्रेम नारायण सिंह, विवेकानंद मिश्रा रामचंद्र यादव, डॉक्टर अरुदेंद्र राय, नियाज अहमद, आलोक श्रीवास्तव कृष्कांत यादव ,अवनीश राय, चयनकर्ता विनय रस्तोगी, अरुण कुमार ,दौलत बाबू ,चंदन मौर्या, मनोज यादव, राम जन्म, अजय रजक ,दानिश मौहसिन आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद इदरीश ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. अरुरेन्द्र राय ने दी है।