अशोक गोड बने आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

कांग्रेसियों ने किया स्वागत दी बधाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद ने रामपुर कारखाना क्षेत्र के गौरा खास निवासी अशोक गौंड को जनपद देवरिया का चेयरमैन पद पर नियुक्त किया।जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर इनका स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस ने संघर्षशील व जमीनी कार्यकर्ता अशोक गौंड को यह जिम्मेदारी सौंप कर यह जता दिया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सदैव उचित सम्मान किया जाता है। आनंद देव गिरि चुन्नु ने कहा कि इस मनोनयन से कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी। नवनियुक्त जिला चेयरमैन अशोक गौंड ने कहा कि दल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। स्वागत करने वालों में आलोक त्रिपाठी राजन, वीरेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार यादव, चंद्रिका यादव, रमाशंकर यादव,रशीद अंसारी, संदीप पांडेय, पिंटू गौंड, कमलेश यादव, हरिकेश राय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Editor CP pandey

Recent Posts

🌍 ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना : भटनी ब्लॉक में पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायती राज विभाग अन्तर्गत विकास खण्ड भटनी के ब्लॉक सभागार में…

13 minutes ago

बीआरएस से निलंबन के बाद कविता का इस्तीफ़ा, चचेरे भाइयों पर साजिश रचने का आरोप

हैदराबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) तेलंगाना की वरिष्ठ नेता के कविता ने बीआरएस से निलंबित…

26 minutes ago

पंजाब चार दशकों की सबसे भीषण बाढ़ से बेहाल

फोटो सौजन्य से ANI चंडीगढ़/लुधियाना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब इन दिनों चार दशकों की…

43 minutes ago

जसपुर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा पर एसयूवी का कहर : तीन भक्तों की मौत, 22 घायल

जसपुर /छत्तीसगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गणपति उत्सव की खुशियां जशपुर जिले में उस समय…

3 hours ago

आज़ादी से पहले बना अस्पताल अब खंडहर में तब्दील! न्यू पीएचसी की दशा पर रो रहे मरीज

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आज़ादी से पहले अंग्रेजी हुकूमत में बने बरहज के न्यू प्राथमिक…

4 hours ago

सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान, कच्चे रास्तों पर चलने को मजबूर

उतरौला /बलरामपुर, (राष्ट्र की परम्परा)। आज़ादी के बाद भी सड़क की सुविधा से वंचित ग्रामीणों…

4 hours ago