बुखार, खांसी, जुकाम के लक्षण वाले वाले मरीजों को चिन्हित करेंगी आशा- सीएमओ

देवरिया खास से दस्तक अभियान का सीएमओ और डीपीओ ने किया शुभारम्भ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले में बुधवार को दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. राजेश झा और डीपीओ कृष्णकांत राय ने देवरिया खास से इसकी शुरुआत की। इस दौरान सीएमओ और डीपीओ ने आशा, आंगनबाड़ी के साथ कुछ घरों में दस्तक देकर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करेंगी। सीएमओ ने कहा कि दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत जिले में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण वाले मरीजों सहित कुपोषित बच्चे की सूची तैयार करेंगी। जिले में कुल 2689 आशा कार्यकर्ताओं की टीम हैं।
डीपीओ कृष्णकांत राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषाहार उपलब्ध कराएंगी और आवश्यकता पड़ने पर पोषण पुर्नवास केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, डीएमओ सीपी मिश्रा, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डॉ विनीत युवराज, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, एचईओ एलबी चौधरी, डीसीएए राजेश कुमार, उपेंद्र तिवारी सहित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

संचारी रोगों के खतरे व बचाव की देंगी जानकारी

      आशा कार्यकर्ता लोगों को संचारी रोगों के खतरे व बचाव की जानकारी देंगी। नागरिकों को मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने घर के आस-पास एवं घरों में सात दिन से अधिक समय तक किसी भी बर्तन में पानी जमा न होने देने, कूलर में भरे पानी एवं फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों, टूटे हुए टायर, अन्य बर्तनों के पानी को साफ करने के साथ ही घरों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली का प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी।
rkpnews@desk

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

6 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

7 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

7 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

12 hours ago