शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संविधान, और सौहार्द पर और सघन कार्य करेगी आशा ट्रस्ट

आशा ट्रस्ट संस्था का 31 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन, रविवार को सम्पन्न हो गया।देश के कई राज्यों से जुटे प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के दौरान अपने यह किये जा रहे, सामाजिक बदलाव के प्रयासों की प्रस्तुति की और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर समझ विकसित करने के लिए और आपसी प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाने के लिए, सांझी विरासत की परम्परा को और विकसित करने के लिए व्याख्यान भी आयोजित किया गया।
प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय ईंट भट्ठे पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों के बच्चों के की शिक्षा के लिए संस्था द्वारा संचालित शिक्षण केंद्र, और संविलियन विद्यालय भंदहां कला में आशा द्वारा संचालित विज्ञान प्रयोगशाला, खेल पिटारा, बाल पुस्तकालय, हमारे आदर्श पोस्टर आदि प्रयासों का अवलोकन किया।
अंतिम दिन के प्रथम सत्र में बोलते हुए वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक और इतिहासकार डॉ मोहम्मद आरिफ ने कहा कि, आपसी मेल जोल व प्रेम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा, भारत हजारों साल से विविध धर्म संस्कृतियों का देश रहा है, सदियों से लोग बेहतर तरीके से एक दूसरे के साथ भाईचारा के साथ रहते आये हैं। हमारे महापुरुषों की आईडिया ऑफ इंडिया की जो परिकल्पना थी, उसमें स्वतंत्रता, समता, बंधुता और न्याय शामिल रहे। हम बुद्ध, कबीर, रैदास, गोरख नाथ, स्वामी विवेकानंद, गांधी, नेहरू, अंबेडकर, भगत सिंह आदि को पढ़ेंगे व जानेंगे तभी मेल जोल और साझी संस्कृति को आगे बढ़ा सकेंगें। आजादी का पूरा आंदोलन इसी मेलजोल का नतीजा था।
समापन सत्र में सभी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया, कि समाज में बहुमुखी विकास और खुशहाली के लिए आशा ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संविधान और सौहार्द पर अपने प्रयास और सघन करेगी तथा हम सुदूर इलाकों में अपनी पहुँच बढाने की दिशा में काम करेंगे। अगला सम्मेलन अगले वर्ष फरवरी में मणिपुर के उखनूर जिले में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।संस्था के अध्यक्ष व सचिव विजय भाई, संचालन वल्लभाचार्य पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द मूर्ति ने किया। इस अवसर पर वाराणसी और आसपास जिलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

9 minutes ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

10 minutes ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

13 minutes ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

18 minutes ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

21 minutes ago

देवरिया में अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…

24 minutes ago