परिवार नियोजन में सक्रिय सहयोग के लिए सम्मानित की गयी आशा बहुएं

जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) परिवार नियोजन आहवान मेला अन्तर्गत मोबियस फाउण्डेशन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आशा दीदी सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.के. सिंह के साथ फाउण्डेशन द्वारा परिवार नियोजन के लिए चलाये जा रहे अभियान में अमूल्य योगदान देने वाली आशाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा जिलाधिकारी डॉ चन्द्र, सीएमओ डॉ सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी तजवापुर डॉ अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ आभास अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य को भी अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आशा बहुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा बहू कठिन परिश्रम एवं लगन से आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही है। इस अवसर पर डीएचआईओ बृजेश सिंह, डीसीपीएम मो. राशिद, संस्था के प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

12 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

19 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

27 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

40 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

52 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago