मस्क ने ट्विटर के नए मालिक की कमान संभालते ही सीईओ अग्रवाल समेत चार अधिकारियों की छुट्टी किया

एजेंसी उद्योगपति एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं और उन्होंने इस सोशल मीडिया कंपनी की कमान संभालते ही चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है, जिनमें भारतीय मूल के सीईओ (मुख्य कार्यकारी) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी खबर में कहा कि मस्क ने बृहस्पतिवार को ट्विटर को खरीदने के 44 अरब अमेरिकी डॉलर के करार को अमलीजामा पहना दिया। खबर में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि मस्क ने “कम से कम चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने के साथ ही ट्विटर से अधिकारियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू कर दिया है।”खबर के मुताबिक, ट्विटर के जिन कार्यकारी अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेट शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि।अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

27 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

27 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 hour ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

1 hour ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

1 hour ago