कनौज Rkpnews दीपावली के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए हिंसक बवाल के मुख्य आरोपी एवं 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। अधिकारी के मुताबिक, दीपावली के दूसरे दिन सदर कोतवाली के चिरैयागंज मोहल्ले की काशीराम कॉलोनी में फैजी नाम के एक युवक ने 10-15 लोगों के साथ मोहल्ला नखाशा निवासी निखिल मिश्रा और मोहल्ला कानून गोयान निवासी चित्रांशु शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया था।
हमले में निखिल मिश्रा और चित्रांशु शर्मा बुरी तरह घायल हो गए थे। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को संभाल लिया गया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पैंदाबाद तिराहे के पास अवैध हथियारों के साथ कुछ अपराधी वारदात करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही निगरानी टीम और पुलिस बल ने वहां पहुंचकर तिराहे को चारों तरफ से घेर लिया। सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे घेरकर पकड़ लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान चिरैयागंज हिंसा के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी फैजी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि फैजी की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। सिंह के मुताबिक, फैजी के साथी अंधेरे का फायदाउठाकर मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि घायल फैजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…
आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…
खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…
Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…
लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…
फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…