अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुँच गए जहां वे संयुक्त रूप से चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। शनिवार को केजरीवाल और मान कच्छ जिले के गांधीधाम और जूनागढ़ जिले के जोशीपुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।आप के गुजरात महासचिव मनोज सोराठिया ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन दो अक्टूबर को दोनों नेता सुरेंद्रनगर शहर और खेड़ब्रह्मा शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के गुजरात मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा भी इन दो दिनों के दौरान गुजरात में रहेंगे।
सोराठिया ने कहा, ‘‘सिसोदिया और चड्ढा कुछ महत्वपूर्ण बैठकों और रैलियों के लिए अहमदाबाद आ रहे हैं। केजरीवाल भी अपने दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…