Categories: Uncategorized

जयगुरुदेव शाकाहार-सदाचार जनजागरण यात्रा का ग्राम बढ़नी परसोना में आगमन

उतरौलाबलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के तत्वावधान में 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार एवं मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा का शुभ आगमन कल सायंकाल विकास खंड गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम बढ़नी परसोना में हुआ। आज यहां आयोजित सत्संग समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संत पंकज जी महाराज ने प्रवचन देते हुए समाज को एक नई दिशा देने का आह्वान किया।
संत पंकज जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में बताया कि मानव जीवन चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि केवल इसी योनि में भगवान की प्राप्ति का मार्ग संभव है। उन्होंने कहा, “मनुष्य शरीर में दोनों आंखों के मध्य में आत्मा की बैठक है। यहां शिवनेत्र (तीसरी आंख) और दिव्य कान स्थित हैं, जिनसे परमात्मा की आकाशवाणी सुनी जा सकती है। इस ईश्वरिक रहस्य को केवल सच्चे संत महात्मा ही समझा सकते हैं। इसलिए अपने जीवन में सच्चे गुरु की तलाश करें और आत्मा का कल्याण सुनिश्चित करें।”
संत पंकज महाराज ने गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि गुरु न केवल सर्वसमर्थ होते हैं, बल्कि जीवात्माओं के हितैषी भी होते हैं। उन्होंने ‘जयगुरुदेव’ नाम को प्रभु का सिद्ध और कल्याणकारी नाम बताया, जिसे एक दिन सारी दुनिया स्वीकार करेगी और इसे जपेगी। उन्होंने कहा कि जब समाज रूढ़िवादिता और नशे की बुरी आदतों में जकड़ जाता है, तब संत महापुरुष उसे सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
महाराज जी ने अपने गुरु परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अथक प्रयासों से करोड़ों लोगों का जीवन बदल दिया और उन्हें भगवान की भक्ति में लगाकर एक नई दिशा दी। उन्होंने श्रोताओं से अपील की कि वे शाकाहारी जीवन अपनाएं, शराब और अन्य नशों का परित्याग करें, और महिलाओं को मां, बहन, बेटी के रूप में देखें।
इस अवसर पर बलरामपुर संगत के अध्यक्ष शेषराम यादव, पप्पू वर्मा (प्रधान दुबौली), विजय पाल (पूर्व प्रधान बढ़नी), महराजगंज संगत के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, शिवसहाय त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), कैलाश गुप्ता, बुधराम प्रजापति सहित संस्था के कई पदाधिकारी और प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। स्थानीय निवासियों में भूस्वामी मजनू यादव, विश्वपाल यादव, विजयपाल यादव, नुरुल हुदा और सब्बीर ने विशेष योगदान दिया।
सत्संग समारोह के समापन के बाद जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव, देवरिया जंगली ब्लॉक उतरौला की ओर प्रस्थान कर गई। वहां कल (आज) दोपहर 12:00 बजे से सत्संग का आयोजन होगा, जहां संत पंकज महाराज भक्तों को भक्ति, सदाचार और नशामुक्ति के विषय में मार्गदर्शन देंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

2 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

4 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

5 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

5 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

5 hours ago