बहराइच पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

गोरखपुर जोन की महिला व पुरूष तीरंदाजों खिलाड़ियों ने भाग लिया

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बहराइच में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित कि गई l गोरखपुर जोन की 11वीं अन्तर जनपदीय आर्चरी तीरंदाजी महिला एवं पुरूष प्रतियोगिता वर्ष-2024 तीन मार्च से पांच मार्च तक रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ l गोरखपुर जोन से ग्यारह जनपदों की टीमों को भाग लेना था किन्तु नौ जनपदों टीमों ने भाग लिया l जिसमे गोरखपुर,महराजगंज,देवरिया, कुशीनगर,सन्तकबीर नगर,बस्ती, सिद्धार्थनगर,गोण्डा,बहराइच की टीमों ने भाग लिया । दो जनपदों बलरामपुर,श्रावस्ती की टीमों ने भाग नही लिया। इस प्रकार
प्रतियोगिता में लगभग अस्सी खिलाड़ियों ने भाग लिया । पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में जनपद कुशीनगर ने सर्वाधिक 992 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद बहराइच ने 588 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महिला वर्ग प्रतियोगिता में जनपद देवरिया ने सर्वाधिक 334 अंक प्राप्त कर l प्रथम स्थान तथा जनपद बहराइच ने 262 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग की चल बैजयन्ती जनपद कुशीनगर ने प्राप्त किया तथा महिला वर्ग की चल बैजयन्ती जनपद
देवरिया ने प्राप्त किया । प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में निर्णायक मण्डल की उप क्रीड़ाधिकारी बहराइच l अनुपमा धानुक व अन्य निर्णायक मण्डल द्वारा विशेष सहयोग किया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा इनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया l प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार में पत्रकार बन्धुओं का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ पुलिस लाइन के समस्त स्टाफ को भी बधाई दिया गया कि उन्होनें इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता में आयें सभी प्रतियोगियों को भी धन्यवाद देते हुऐ सभी खिलाड़ियों ने शालीनतापूर्वक व अनुशासित रहकर भाग लिया ।
उ0प्र0 पुलिस की अन्तर जोनल प्रतियोगिता मार्च के द्वितीय सप्ताह में दस वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आयोजित होनी है l जिसमें गोरखपुर जोन की टीम को भाग लेने हेतु जोनल टीम का गठन कर लिया गया है जिसे समय से भाग लेने हेतु भेजा जायेगा । पुलिस उप महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र,गोण्डा व पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया । इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक,देवीपाटन परिक्षेत्र,गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा,क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसौदिया,क्षेत्राधिकारी पयागपुर/लाइन्स हीरालाल कनौजिया व प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह व पुलिस लाइन के अन्य सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

4 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

6 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

7 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago