कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तहसील /थानावार पर्यवेक्षक, सुपर जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
इस क्रम में तहसील कप्तानगंज, रामकोला, व खड्डा क्षेत्र हेतु मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, तहसील हाटा व पडरौना हेतु अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व तहसील कसया तथा तमकुहीराज हेतु अपर जिला अधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में समस्त उप जिलाधिकारी समेत 12 अधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण जनपद को थाना वार 20 सेक्टर में विभाजित करते हुए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल को अपराहन 12:00 बजे से समस्त मजिस्ट्रेट अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे कि जहां नमाज अदा होना है, वहां कोई विवाद तो नहीं है। समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र/ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे, त्योहारों के सकुशल संपादन के पश्चात ही ड्यूटी स्थल संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत करा कर छोड़ेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका संपर्क नंबर 05564- 260590 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी कमलेश सिंह, खंड विकास अधिकारी हाटा (मोबाइल- 700 747 5305) कुशीनगर को बनाया गया है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “आत्महत्या रोकथाम एवं…