आरटीआई-2005 के तहत वेब पोर्टल https://rtionline.up.gov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन: एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत आवेदनों व प्रथम अपीलों को ऑनलाइन प्राप्त कर निस्तारित किए जाने हेतु एक वेब पोर्टल https://rtionline.up.gov.in विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर कार्य करने हेतु विभिन्न स्तरों के कार्यालयों में समन्वय (नोडल) जन सूचना अधिकारी नामित किए गए हैं तथा उन्हें यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आरटीआई आवेदन हेतु ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए जाने के बावजूद भी विभित्र स्तरों पर प्राप्त हो रहे आरटीआई आवेदनों व प्रथम अपीलों की शासन स्तर पर की गई समीक्षा में यह पाया गया है कि अभी भी ऑफलाइन आरटीआई आवेदनों व प्रथम अपीलों की संख्या में अपेक्षित कमी नहीं आई है।
उक्त के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि ऑफलाइन आवेदनों के स्थान पर ऑनलाइन आवेदनों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु वेब पोर्टल https://rtionline.up.gov.in का आमजन के मध्य व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाना आवश्यक है।
अपर जिलाधिकारी ने जनपद के आम नागरिकों से अपील किया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत आरटीआई का आवेदन नागरिकगण ऑनलाइन पोर्टल https://rtionline.up.gov.in पर करें, जिससे आवेदनों के गुणवत्तापरक निस्तारण में सुविधा के साथ-साथ अपेक्षित तेजी भी आएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago