पिछड़ा वर्ग बेरोजगार के युवा निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होंगे जो इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होंगे एवं उनकी वार्षिक आय एक लाख से कम हो और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfare.up.nic.in पर दिनांक 16 जून 2023 से 30 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों (पासपोर्ट 2 फोटो, आय, जाति, आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संतकबीर नगर के विकास भवन के कक्ष संख्या 05 में (द्वितीय तल) विलम्बतम दिनांक 30 जून 2023 तक जमा कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन-पत्र स्वीकार नही किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर में सम्पर्क करने का कष्ट करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

51 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago