रबी फसल प्रतियोगिता हेतु 31 दिसंबर तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  उप कृषि निदेशक ने बताया है कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता के उत्तरोत्तर वृद्धि में गति प्रदान करना समय की आवश्यकता है। जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकतम वृद्धि करने हेतु स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना की अहम भूमिका होती है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष 2023-24 में रबी फसल में कृषक निर्धारित तकनीकी बिन्दुओं का ध्यान रखते हुए खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
कृषक गुणवत्ता/प्रमाणित बीजो का प्रयोग करें। जैविक उर्वरक का प्रयोग करें। समय से रबी फसलों की बुवाई लाइन में करें। रबी बीजों में बीज शोधन एवं भूमि शोधन अवश्य करें। मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें। खर पतवार /कीट एवं व्ययाधि रोगों का नियंत्रण समय से करें। फसल बीमा कराने वाले कृषकों को वरीयता प्रदान की जायेगी।किसान सम्मान दिवस हेतु 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। लघु एवं सीमान्त तथा महिला कृषकों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करावें। उपरोक्त बिन्दुओं को ध्यान में रख कर खेती करने वाले कृषक किसान सम्मान योजनान्तर्गत रबी फसल में प्रतियोगिता हेतु आवेदन पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क 10/-रू० जमा कर 31 दिसंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन उप कृषि निदेशक, देवरिया के यहां अवश्य करा सकतें हैं, तदुपरान्त अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करते है तो उन्हें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर अधिकारिक तौर पर सक्षम कर्मचारी/अधिकारी के समक्ष क्राप कटिंग कराकर परिणाम बन्द लिफाफे (गोपनीय) में जिला स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में ससमय जमा किया जायेगा। परिणाम में सर्वोच्च उत्पादन प्राप्त करने वाले दो कृषक को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। जनपद के समस्त कृषक अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा कर एवं उत्पादन प्राप्त करके पुरस्कार का लाभ उठा सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

5 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

5 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

5 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

5 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

5 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago