Categories: Uncategorized

गौ-पालन हेतु 80 हजार से 31.25 लाख तक का अनुदान आवेदन प्रारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने जानकारी दी कि, स्वदेशी उन्नत नस्ल के गौ-पालन के प्रोत्साहन हेतु प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत विभिन्न योजनाओं को प्रारंभ किया है। जिसमें अन्य प्रदेशों से साहीवाल,गीर,थारपारकर व हरियाणा प्रजाति के उन्नत नस्ल के गायों को खरीद कर प्रदेश में स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की संख्या बढ़ायी जाए। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजनान्तर्गत 2 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापना हेतु 80 हजार तक अनुदान,मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत 10 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापना हेतु 11.80 लाख तक अनुदान एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत 25 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने हेतु 31.25 लाख तक अनुदान मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 तक है। आवेदन नंद बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in द्वारा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु नजदीक के पशु चिकित्सालय एवं विकास भवन के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

7 minutes ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

14 minutes ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

24 minutes ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

2 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

13 hours ago